हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
03-Dec-2019 11:48 AM
GAYA: गया में एक लड़की को प्यार में जब धोखा मिला तो उसने मौत को ही गले लगा लिया. ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई से परेशान लड़की ने खुदकुशी कर ली. घटना डोभी थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि शादी का झांसा देकर लड़के ने उसके साथ अय्याशी की. लड़की ने जब शादी की बात की तब वो मुकर गया. लड़के ने 21 नवंबर को किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली. जिससे लड़की सदमे में चली गई और उसने सुसाइड कर लिया.
आरोप है कि विक्रांत कुमार नाम के युवक ने 18 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया. केस दर्ज होने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो लड़की ने मौत को गले लगा लिया. तीन पन्नों के सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि विक्रांत ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ गलत काम किया.
जब लड़के ने दूसरी शादी रचा ली तब लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत की. धारा-164 के तहत लड़की का बयान भी दर्ज किया गया. मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि भी हो गई. फिर लड़के के परिवार के लोग बयान वापस लेने के लिए उसे परेशान करने लगे. दो महीने बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब लड़की ने सुसाइड कर लिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.