ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / पटना सेक्स रैकेट से जुड़े तार; स्कूल संचालक की बेटी को प्यार के...

पटना सेक्स रैकेट से जुड़े तार; स्कूल संचालक की बेटी को प्यार के जाल में फंसा किया किडनैप, पुलिस ने छुड़ाया

08-May-2020 08:24 AM

PATNA: पटना के सेक्स रैकेट से जुड़े अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के बड़े स्कूल संचालक की बेटी से फेसबुक के जरिए दोस्ती गांठ कर प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद लड़की को इन अपराधियों ने किडनैप कर लिया।


मामला मुजफ्फरपुर के काजी मुहम्मदपुर थानाक्षेत्र का है जहां एनएच-28 के कनारे मौजूद एक बड़े स्कूल संचालक की बेटी के साथ पहले तो सेक्स रैकेट के मेंबर ने फेसबुक के जरिए प्यार के जाल में फंसाया फिर उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद मामला जब पुलिस में दर्ज कराया गया तो पुलिस हरकत में आयी।


पुलिस ने पटना और महनार इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर युवती को 36 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण में शामिल दो शातिरों को भी पुलिस ने धर दबोचा। सेक्स रैकेट संचालक आर्यन उर्फ सन्नी के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पटना के बुद्धा कॉलोनी के कृष्णा नगर इलाके के रीना रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 503 में छापेमारी की गयी। आर्यन वहां से लड़की को लेकर निकल चुका था।


पटना के जिस फ्लैट में पुलिस ने छापेमारी की वहां से पुलिस को सात बोतल शराब भी मिली है। इसके बाद महनार में छापेमारी की गयी। जहां एक खाली और सुनसान मकान से स्कूल संचालक की बेटी को बरामद कर लिया गया।