ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / crime / पटना में शराब के नाम पर पुलिसिया गुंडागर्दी के खिलाफ जबरदस्त हंगामा, पुलिस...

पटना में शराब के नाम पर पुलिसिया गुंडागर्दी के खिलाफ जबरदस्त हंगामा, पुलिस ने महिला का कपड़ा फाड़ा, जमकर लाठियां बरसायी, हवाई फायरिंग

24-Jan-2023 11:31 PM

By MUKESH SHRIVASTAVA

PATNA: राजधानी पटना में शराब के नाम पर पुलिसिया गुंडागर्दी के खिलाफ आज लोगों को आक्रोश फूट पड़ा. पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के पुलिस ने शराब की छापेमारी के नाम पर महिलाओं  के साथ धक्का मुक्की. इसके बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने के साथ साथ बाईपास थाने का घेराव भी कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उन पर जमकर लाठियां बरसायी. पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की भी बात सामने आ रही है.


वाकया पटना के बाईपास  थाने के मथनीतल इलाके की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाईपास थाने का दारोगा गुप्ता जी आज देर शाम हथियार लहराते हुआ और चाय पी रहे एक युवक को पीटने लगा. युवक की मां उसे बचाने गयी तो उसे भी पीटा गया. पुलिस मां-बेटे को गिरफ्तार कर ले जानी लगी तो एक स्थानीय महिला बीचबचाव करने गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक दारोगा गुप्ता जी ने बीचबचाव करने आयी महिला के कपड़े फाड दिये.


पुलिसिया गुंडागर्दी को देखकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गये.स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस ने हवाई फायरिंग की और वहां से निकल गयी. इसके बाद लोगों का आक्रोश और बढ़ गया. लोगों ने ۔सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया औऱ हंगामा करने लगे. आक्रोशित लोगों ने बाईपास थाने का घेराव कर दिया. इस बीच कई थानों की पुलिस वहां बुला ली गयी. पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहे लोगों पर जमकर लाठियां बरसायी औऱ उन्हें वहां से खदेड़ दिया. 


स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से पुलिसिया गुंडागर्दी को बर्दाश्त कर रहे हैं. पुलिस हफ्ता वसूली करती है. जो पैसे देने से इंकार करता है, उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है औऱ जमकर पीटा जाता है. आज भी हफ्ता वसूली के कारण ही शराब के झूठे मुकदमे में फंसाने की कोशिश की गयी. पुलिस ने महिलाओं के कपड़े तक फाड़ डाले. लोगों के हंगामे को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे हैं.