मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
19-Feb-2026 07:32 PM
By FIRST BIHAR
Patna NEET student death: पटना में हुई नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार तेज हो रही है। गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम तीसरी बार जहानाबाद पहुंची। इस बार टीम सीधे मखदुमपुर थाना क्षेत्र स्थित छात्रा के मामा के गांव गई और परिवार के सदस्यों से कई घंटों तक पूछताछ की। पांच सदस्यीय टीम में एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल थीं।
इससे पहले 17 फरवरी को भी सीबीआई टीम गांव पहुंची थी, जहां छात्रा के माता-पिता, भाई, भाभी, दादी और फुआ से विस्तार से पूछताछ की गई थी। जांच के दौरान छात्रा के भाई का मोबाइल फोन जब्त किया गया था। पता चला कि मोबाइल मरम्मत के लिए मखदुमपुर की एक दुकान में दिया गया था। जब टीम वहां पहुंची तो दुकान बंद मिली, लेकिन बाद में पास की एक पान दुकान से मोबाइल बरामद कर लिया गया। अब उस फोन की जांच से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए पटना बुलाया था। उनके उपस्थित नहीं होने पर टीम खुद उनके गांव पहुंच गई। इससे पहले 15 फरवरी को करीब 20 सदस्यीय टीम भी गांव पहुंची थी, जिसमें आईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल थे। घंटों चली पूछताछ के बाद टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने साथ ले गई थी।
मामला तब और गंभीर हो गया जब 14 फरवरी की रात छात्रा के घर धमकी भरा पर्चा फेंका गया, जिसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। दो दिन बाद फिर एक और पर्चा फेंका गया, जिसमें छात्रा के भाई को निशाना बनाते हुए धमकी दी गई। अब जांच की कड़ी पटना के गर्ल्स हॉस्टल से होते हुए गांव और मामा के घर तक पहुंच चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े नए और अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।