ब्रेकिंग न्यूज़

LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Home / crime / पटना के होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का किया प्रयास, शादी के...

पटना के होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड का किया प्रयास, शादी के लिए परिवार वाले नहीं थे तैयार

13-Jun-2021 08:42 AM

PATNA : राजधानी पटना से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पटना के एक होटल में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड करने का प्रयास किया है। घटना पटना के कुर्जी मोड़ इलाके के पास स्थित राज रिजॉर्ट होटल की है जहां सुपौल के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपनी जान देने की कोशिश की। दरअसल यह प्रेमी जोड़ा शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे लिहाजा उन्होंने होटल में आकर सुसाइड करने का प्रयास किया। 


23 साल के अजय और चंचल कुमारी सुपौल के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हुए तो इन्होंने पटना आ कर एक होटल में कमरा बुक कराया और फिर अपने माता-पिता से बातचीत की। परिवार वाले उसके बावजूद तैयार नहीं हुए तो उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश की। ब्लेड के जरिए उन्होंने कई जगह पर अपने शरीर में नस काटने का प्रयास किया है। दोनों के गले में भी कट लगा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब होटल में पहुंची तो वहां बेड पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। आनन-फानन में पाटलिपुत्र थाने की पुलिस इन दोनों को कुर्जी अस्पताल ले गई वहां शुरुआती ट्रीटमेंट के बाद दोनों को पीएमसीएच रेफर किया गया हालांकि इनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। 


इन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद तत्काल पटना पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने ऑनलाइन होटल में कमरा बुक कराया था। दोपहर 1 बजे दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस को बताया गया है कि दोनों होटल पहुंचे और सीधे कमरे में चले गए। अचानक शाम के वक्त होटल के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। तब स्टाफ ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दोनों के गर्दन से खून निकल रहा था पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल इलाज के लिए भेजा।