ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / पटना : बीवी के रहते दूसरी शादी कर रहा था इंजीनियर, जाना पड़ा...

पटना : बीवी के रहते दूसरी शादी कर रहा था इंजीनियर, जाना पड़ा जेल

22-Jul-2021 07:07 AM

PATNA : बीवी कर रहते दूसरी शादी रचाने जा रहे इंजीनियर साहब को जेल जाना पड़ा है। पूरा मामला पटना से सामने आया है। दरसअल रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर ने प्रेम विवाह किया था लरकीं अब पहली पत्नी के रहते वह दूसरी शादी रचाने जा रहा था। दहेज के लिए पत्नी को छोड़ना एक रेलवे के जूनियर इंजीनियर को भारी पड़ा। महिला थाने की पुलिस ने दानापुर डीआरएम कार्यालय के पास से जूनियर इंजीनियर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


साल 2014 में अमित कुमार एक लड़की को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। साल 2019 में अमित ने उस लड़की के साथ घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी के बाद भी अमित ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। वह लगातार कहता रहा कि सबकी रजामंदी से सार्वजनिक तौर पर शादी करेंगे। 


बीते दो सालों में अमित का रवैया बदल गया। उसने लड़की से बात करना बंद कर दिया। अमित अक्सर मोबाइल ऑफ रखता था। इसी दौरान लडक़ी को मालूम पड़ा कि अमित दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने तुरंत महिला थाने में शिकायत की और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित को गिरफ्तार कर लिया है।