ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / पटना : दशहरा मेले में छेड़खानी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग...

पटना : दशहरा मेले में छेड़खानी विवाद को लेकर दो गुट भिड़े, फायरिंग में 2 लोगों को लगी गोली

16-Oct-2021 07:03 AM

PATNA : दशहरा के मौके पर पटना पुलिस ने भले ही चाक चौबंद इंतजाम का दावा किया हो लेकिन इसके बावजूद लगातार अपराधिक घटनाएं होती रहीं। दशहरा मेले के दौरान एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो गुटों में भिड़ंत की खबर सामने आई है, घटना बीती रात की है। इस विवाद में फायरिंग हुई और 2 लोग घायल भी हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


छेड़खानी को लेकर यह घटना पालीगंज थाना इलाके से सामने आई है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक के चंदौस मोड़ के पास दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान वहां कई असामाजिक तत्व के लोग भी मौजूद रहते हैं। शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन को देखने निकली गांव की महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसको लेकर लड़कियों ने परिवार वालों से शिकायत की जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और असामाजिक तत्व आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल दहशत भरा हो गया। 


दो गुटों के बीच हुई मारपीट में जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान 2 लोगों को गोलियां भी लगी हैं। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पालीगंज कई दफे इलाके में असामाजिक तत्वों को लेकर स्थानीय लोगों की तरफ से शिकायत की जा चुकी थी लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक गोली भी बरामद की है। इस घटना में पालीगंज के रहने वाले पिंकू कुमार और चिंकू कुमार को गोली लगी है। अब पुलिस यह दावा कर रही है कि वह इस मामले में अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।