बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
07-Nov-2022 07:24 AM
PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजधानी पटना के एक शिक्षक को बदमाशों ने ठगी का शिकार बनाया है। मामला पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है, जहां साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक के अकाउंट से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित शिक्षक पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले विनोद सिंह हैं। ठगों ने पैन कार्ड अपडेट के नाम पर लिंक भेज उन्हें ठगी का शिकार बना लिया। घटना के बाद शिक्षक साइबर सेल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शातिरों ने उनके खाते से लगभग चार लाख रुपये उड़ा लिए हैं।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विनोद सिंह परिवार के साथ हनुमान नगर इलाके में रहते हैं। पिछले दिनों साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन पर पैन कार्ड अपडेट का मैसेज भेजा, जिसपर एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन हैंग होने लगा। अचानक फ़ोन काम करना बंद कर दिया । दूसरे दिन उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से तीन लाख 99 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।