ब्रेकिंग न्यूज़

पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

पटना में CBI की बड़ी कार्रवाई: रेल परियोजना में घूसखोरी के आरोप में 4 गिरफ्तार, 45 लाख कैश बरामद; रेलवे के मुख्य अभियंता समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज

पटना में रेल परियोजना में घूसखोरी के मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में निजी कंपनी के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी में 45 लाख रुपये कैश जब्त किए गए हैं. मामले में मुख्य अभियंता समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

22-Jan-2026 09:09 PM

By FIRST BIHAR

CBI Action in Patna: पटना में CBI सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने निजी कंपनी के कई बड़े अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही रेलवे के मुख्य अभियंता सहित 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, टीम ने रेलवे परियोजना में घूसखोरी का बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा था।केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एक निजी कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के प्रबंध निदेशक अनूप सिंह, सहायक महाप्रबंधक गौरव कुशवाहा, अकाउंटेंट आकाश पात्रा और धीरज विरमानी को गिरफ्तार किया है। साथ ही खेल में शामिल पूर्व मध्य रेलवे निर्माण विभाग से जुड़े मुख्य अभियंता अनिल कुमार समेत 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।


CBI ने निजी कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को गुरुवार देर शाम पटना व्यवहार न्यायालय में पेश किया गया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने इन चार अभियुक्तों के सात दिन की रिमांड पर CBI को सौंप दिया है। इस अवधि में सीबीआई आरोपियों से पूछताछ करेगी।


सीबीआई की टीम ने इस रिश्वत कांड में राजधानी पटना के महेंद्रूघाट स्थित पूर्व मध्य रेलवे निर्माण कार्यालय और रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन सहित एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 45 लाख की नकदी भी जब्त हुई। 


गिरफ्तार अभियुक्तों पर आरोप है कि इन्होंने निर्माण परियोजना में किए गये निर्माण कार्यों का बिल भुगतान स्वीकृत करने के एवज में रेलवे अधिकारियों को लाखों रुपये की रिश्वत दी। बताया जाता है कि सीबीआई की एक टीम महेंद्रूघाट स्थित रेलवे कार्यालय में बुधवार से ही डटी हुई थी। छापेमारी के बाद मुख्य अभियंता सहित विभाग के कई पदाधिकारी-कर्मियों से पूछताछ की गयी। मामले में निर्माण विभाग से जुड़े कई और पदाधिकारी-कर्मी भी सीबीआई के निशाने पर हैं।