ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / crime / पटना एयरपोर्ट पर 28 लाख के सोने की बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार,...

पटना एयरपोर्ट पर 28 लाख के सोने की बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार, कस्टम विभाग की कार्रवाई

10-Oct-2021 06:25 AM

PATNA : पटना एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की बिस्किट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। विदेशी सोने की बिस्किट के साथ जिस युवक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अहमद अब्दुल है। इसके पास से तकरीबन 28 लाख रुपए की सोने की बिस्किट बरामद की गई है। बरामद सोने का वजन 583.60 ग्राम है। 


अहमद अब्दुल चेन्नई के रघुनाथ पुरम का रहने वाला है और मिली जानकारी के मुताबिक वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। जांच में पता चला है कि उसका कनेक्शन सोने की बिस्किट की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल स्मगलरों से है। कस्टम विभाग की जिस टीम ने यह कार्रवाई की है उसके मुताबिक युवक ने सोने के बिस्किट को अपने शरीर के अंदरूनी हिस्से में छिपा के रखा हुआ था। तलाशी के दौरान युवक के पास से कई फर्जी प्रमाण पत्र भी मिले हैं। शनिवार की देर रात आरोपी युवक को एयरपोर्ट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया, आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 


युवक के दिल्ली से पटना आया था। कस्टम विभाग के मुताबिक दुबई में बैठे नेटवर्क के लोगों ने दिल्ली से आयीअंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की सीट में सोने की बिस्किट छिपा दी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद अभिमान राष्ट्रीय फ्लाइट में बदल गई दिल्ली में सवार हुए युवक के अहमद अब्दुल्ला सीट से सोने की बिस्किट निकाली और अपने शरीर के अंदरूनी हिस्से में छुपा कर रख लिया। वह पटना एयरपोर्ट पहुंचा और यहां से उसे बेंगलुरु जाना था।