ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / पहले मजदूरों को बंधक बनाया फिर फायरिंग की, घटनास्थल से जाते वक्त रोड...

पहले मजदूरों को बंधक बनाया फिर फायरिंग की, घटनास्थल से जाते वक्त रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी 20 लाख की रंगदारी

22-Mar-2021 05:44 PM

By JITENDRA

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है यही कारण है कि आए दिन वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां सड़क निर्माण कंपनी की साइट पर अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने पहले कंपनी के मजदूरों को बंधक बना लिया फिर फायरिंग करते हुए 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की। फायरिंग के दौरान अपराधियों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत गांव की है। इस घटना से सड़क निर्माण का काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल है।



घटना के संबंध में बताया जाता है कि जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कुशमहौत गांव में सड़क का निर्माण कराया जा रहा था तभी बाइक सवार तीन अपराध आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों ने 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर कल फिर आने की बात कही गई। साइट से जाते वक्त बदमाशों ने कंपनी के मजदूरों को भी धमकी देते हुए कहा कि कल यदि जो व्यक्ति यहांं काम करेगा उसे गोली मार दी जाएगी। बदमाशों के डर से मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों ने इस बात की सूचना जय माता दी कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट हेड राजकुमार को दी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नीमा चांदपुरा थाना पुलिस ने घटनास्थल से 3 खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।