डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
12-Feb-2025 11:40 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मनियरी थाना क्षेत्र के पकोही विशुनपुर माधो गांव में अपराधियों ने देर रात पुरानी रंजिश में एक घर पर बम फेंक दिया. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बम की आवाज सुनकर सभी लोग घर में ही दुबक गए. लेकिन एक वृद्ध दरवाज खोल कर बाहर निकले तो उन पर भी गोली चलाई गई. उसे गोली नहीं लगी. इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है.
बताया जा रहा है की मों सगीर और उनके पड़ोसियों के घर पर गांव के ही मो अल्ताफ समेत 7 से 8 लोगों ने हमला किया था. दोनों पक्षो में गांव में वर्चस्व जमाने को लेकर 3 साल से रंजिश चल रही है. गांव के हर मामले में दो गुटों भिड़ंत चलते हुई आ रही है. हाल में किसी बात को लेकर मो सगीर और उनके सहयोगियों से मो अल्ताफ और उसके सहयोगियों की लड़ाई हुई थी. इसी बात को लेकर वर्चस्व के लिए बम्बारी की गई है. सभी अपराधी गांव के ही है.
इस वारदात में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया है. अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सभी लोग घर छोड़ कर फरार है. गृह स्वामी मो सलीम ने बताया कि अपराधियों ने पहले तीन बम मारा. बम की आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो गेट पर दो लड़का सटा हुआ था. उसने फायरिंग कर दी लेकिन वह बच गया. फिर 4 से 5 बम मारते हुए भाग निकले. बदमाश 10 से 12 की संख्या में थे.
इस पूरे मामले पर एसडीपीओ पश्चिम 2 अभिषेक चंद्रा ज्ञानी ने बताया कि वारदात की जांच की जा रही है. दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, देर रात बमबाजी और फायरिंग की वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।