ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
18-Aug-2022 09:46 AM
By Alok
BETTIAH : बिहार में अब महागठबंधन की सरकार आ गई है, लेकिन अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। इसी बीच बेतिया से एक ताज़ा मामला सामने आया है, जहां मुखिया और उनके परिवार पर लाठी डंडे के साथ साथ तलवार से हमला किया गया है। इस घटना में मुखिया और उनकी बहन घायल हो गए हैं। हैरानी की बात तो ये है कि हमले का आरोप मुखिया के पूर्व सहयोगी और उसके परिवार पर लगा है।
घटना बेतिया के चनपटिया की है, जहां महनाकुली पंचायत के मुखिया और उनके परिवार की जमकर पिटाई की गई है। उन्हें लाठी-डंडे और तलवार से बुरी तरह पीटा गया। घटना इतना दर्दनाक था कि मुखिया और उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए है। दरअसल महनाकुली पंचायत के मुखिया संतोष कुमार पहली बार जीतकर मुखिया बने है, जिसमे गांव के ही जितेंद्र सिंह ने उनकी मदद की और काफी सहयोग किया था।
मुखिया ने आरोप लगाया है कि मुखिया बनने के बाद जितेंद्र सिंह लगातार पंचायत में चल रहे योजनाओं में से पीसी मांग रहा था। इतना ही नहीं वह पंचायत के लोगों से कई योजनाओं के लिए पैसे की वसूली भी कर रहा था, जिसका विरोध करने पर वह मुखिया का दुश्मन बन गया। इसी दौरान आज सुबह जितेंद्र सिंह मुखिया को गली देने लगा। मुखिया का भाई जब उसे रोकने गया तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसके बचाव में आए मुखिया को भी पिटा गया।घटना के बाद मुखिया चनपटिया थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।