Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
16-Jan-2025 04:17 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी के मन में पुलिस का खौफ जैसे खत्म हो गया है, यही वजह है कि किसी भी वारदात को अंजाम देने में वह संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है और पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।
दरअसल, बिहार में एक महिला मुखिया को फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र की रहने वाली मुखिया इंदू देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार को उनके पति के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। इस दौरान उनके साथ गाली गलौज भी की गई। इस दौरान बदमाशों ने चेतावनी दी है कि अगर पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
पीड़ित मुखिया ने मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दिया है और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुखिया की शिकायत पर पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मुखिया को शक है कि जिस नंबर से उनके पति के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया है वह उन्ही की पंचायत के रहने वाले इश्तेयाज अहमद का है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।