बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार
20-Oct-2025 03:59 PM
By FIRST BIHAR
Police Encounter in Bihar: बिहार के मोतिहारी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई देखने को मिली। कुख्यात अपराधी सिकंदर साहनी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट और अन्य आपराधिक मामलों में वांछित सिकंदर साहनी को राजपुर थाना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर SP ने पकड़ीदयाल SDPO कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की।
पुलिस टीम ने देर रात राजपुर क्षेत्र में छापेमारी शुरू की। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, सिकंदर साहनी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक गौली सिकंदर के पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सिकंदर साहनी मोतिहारी के तुरकौलिया, राजपुर, पकड़ीदयाल और मधुबन थाना क्षेत्रों में कई लूट व आपराधिक घटनाओं में वांछित था। इसके अलावा, बिहार से बाहर कई अन्य राज्यों में भी उस पर केस दर्ज हैं और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मुठभेड़ के बाद बयान जारी कर कहा कि “मोतिहारी में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो कोई भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होगा, उसका हश्र सिकंदर साहनी जैसा ही होगा।” उन्होंने पुलिस टीम की तेजी और सटीक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यह मुठभेड़ आने वाले अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है।