ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / मोतिहारी में एसिड अटैक से सनसनी, झुलस गये बाप-बेटे

मोतिहारी में एसिड अटैक से सनसनी, झुलस गये बाप-बेटे

15-Apr-2020 07:29 PM

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला से बड़ी खबर आ रही है ।जहां मामूली विवाद में तेजाब से हमलाकर बाप-बेटे को जख्मी कर दिया गया ।दोनों जख्मी बाप-बेटे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। ।पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए दो आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है।


जिला के  रघुनाथपुर वार्ड नौ में बुधवार को जान मारने के नियत से बाप-बेटे पर तेजाब फेंककर हमला किया गया। जिसमें दोनों जख्मी हो गए है। जख्मी पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी अजीत कुमार गुप्ता के आवेदन पर रघुनाथपुर ओपी में एफआईआर दर्ज किया गया है। 


पीड़ित ने बताया कि वे अपने दरवाजे पर खड़े थे इसी दौरान उनके पड़ोसी किशोर साहू अपने बेटे और पत्नी के साथ तेजाब और धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला कर दिया। धारदार हथियार से उनके हाथ तलहटी कटा है। जबकि तेजाब से पीठ बांह आदि जला है। उन्हें बचाने आये उनके पुत्र राजीव कुमार गुप्ता पर भी तेजाब फेंककर हमला कर दिया गया।


घटना का कारण सड़क पर मिट्टी भरना बताया जाता है। मामले में किशोर साहू , विशाल कुमार, मोनू कुमार और किशोर साहू की पत्नी को नामजद अभियुक्त बनाया गए है। ओपी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में किशोर साहू और विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।