खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
29-Aug-2025 02:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था, तभी बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के कोहबारवा गांव की है।
बताया जा रहा है कि मृतक आमोद साह ने अपनी भाई की पत्नी से ही शादी कर लिया था और उसको अपने पास रखा था। बड़ेभाई मनोज साह से उसके चार बच्चे थे। इसके बावजूद महिला का प्रेम अपने देवर अमोद साह से हो गया और अमोद साह कोर्ट की इजाजत के बाद अपनी भाभी को ही पत्नी बना लिया था।
जिसको लेकर भाई मनोज साह और आमोद साह के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमोद साह और मनोज साह 5 भाई हैं। मनोज साह की शादी 12 साल पहले मुस्कान के साथ हुई थी। मुस्कान का दिल अपने पति मनोज शाह से हट गया और अपने देवर से उसकी दिल्लगी हो गई और देवर के साथ वह रहने लगी।
मुस्कान का आरोप है कि उसके पहले पति मनोज साह ने इससे पहले भी अमोद साह को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस भी यह मामले की जांचमें जुट गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम,मोतिहारी