BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
28-Jan-2023 10:51 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: बिहार के सबसे कुख्यात अपराधियों में शुमार किया जाने वाला नईम मियां कानून की कैद में रहकर भी ऐश कर रहा था. जेल में बद नईम मियां बीमारी के बहाने अस्पताल में भर्ती हो गया था. शनिवार की देर शाम जब अस्पताल के कैदी वार्ड की तलाशी ली गयी तो नईम मियां के तकिये से नीचे नोटों नोट की कई गड्डी बरामद की गयी.
आरा से मिल रही खबर के मुताबिक शनिवार की शाम आरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में उस कमरे की तलाशी ली गयी जहां नईम मियां को रखा गया था. पुलिस ने जब नईम मियां के तकिये को उठाया तो नोट के अंबार को देखकर चौंक गयी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके तकिये के नीचे से 70 हजार रूपये बरामद हुए हैं. ये हाल तब है जब कैदी वार्ड की निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है. आरा पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है कि नईम मियां के पास इतने रूपये कहां से पहुंचे.
कौन है नईम मियां
नईम मियां आरा-बक्सर से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आतंक का पर्याय माना जाता है. वह आरा स्टेशन परिसर में बहुचर्चित गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह समेत दोहरा हत्याकांड के अलावा एक दर्जन से ज्यादा बेहद संगीन मामलों का आरोपी है. उसके खिलाफ आरा और बिहार के दूसरे जिलों में ही नहीं बल्कि मुंबई तक में कई मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ मुंबई में 5 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप है. आरा के चर्चित गोला व्यवसायी कृष्णा सिंह की गोलियों से भूनने, आरा स्टेशन परिसर में अंधाधुंध गोलियां बरसा कर दो दोस्तों की हत्या करने सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. बिहार पुलिस ने नईम मियां की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया था. बाद में उसने आरा के एसपी के पास सरेंडर कर दिया था. इसको लेकर भी कई चर्चा हुई थी.
अस्पताल में खुला छोड़ दिया
नईम मियां पर ये भी आरोप लगा था कि वह आरा जेल में रहकर आपराधिक गैंग चला रहा है. लिहाजा उसे भागलपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया था. लेकिन कुछ ही दिनों में वह वापस लौट आया. फिर वह बीमारी का हवाला देकर जेल से अस्पताल में भर्ती हो गया. लंबे समय से वह आरा सदर अस्पताल में रह रहा था. शनिवार को कैदी वार्ड में तलाशी हुई तो उसके तकिये के नीचे नोटों का बंडल बरामद हुआ.