ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / crime / Mokama Dulalchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद भारी...

Mokama Dulalchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद भारी तनाव, शव यात्रा के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी; देखिए.. Video

Mokama Dulalchand Murder Case: दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। शव यात्रा के दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

31-Oct-2025 04:50 PM

By FIRST BIHAR

Mokama Dulalchand Murder Case: मोकामा में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। गुरुवार को तारतार गांव में हुई इस हत्या के बाद शुक्रवार को उनकी शव यात्रा के दौरान भी हिंसा भड़क उठी।


जानकारी के मुताबिक, शव यात्रा के दौरान पंडारक के पास दुलारचंद यादव के समर्थकों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग और पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। दुलारचंद के समर्थकों ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चलाई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


दुलारचंद यादव पिछले कुछ दिनों से जनसुराज प्रत्याशी लल्लू मुखिया के समर्थन में सक्रिय थे और मोकामा के बाहुबली व एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते गुरुवार को तारतर गांव में उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की गई और बाद में गोली मार दी गई।


हत्या के बाद मृतक के पोते रविरंजन यादव ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “मेरे दादा की हत्या कर दी गई और मुझे डर है कि मेरी भी हत्या हो सकती है। मेरे दादा लोकतांत्रिक तरीके से अनंत सिंह के खिलाफ लड़ रहे थे। हम लोग पढ़े-लिखे हैं, एके-47 वाले नहीं हैं। उन्होंने हमेशा जनता की आवाज उठाई, लेकिन अब पुलिस-प्रशासन मौन है और असली अपराधियों को बचाया जा रहा है।”


इधर, दुलारचंद यादव के घर की महिलाओं ने भी पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अनंत सिंह ने ही उनकी हत्या करवाई है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने हालात पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार गश्त तेज कर दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।