ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / लॉकडाउन में पटना पुलिस पर जानलेवा हमला, रोड़ेबाजी में कई पुलिसवाले घायल

लॉकडाउन में पटना पुलिस पर जानलेवा हमला, रोड़ेबाजी में कई पुलिसवाले घायल

13-Apr-2020 09:37 PM

By SUMIT KUMAR

PATNA : बिहार में कोरोना संकट की महामारी को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. लॉक डाउन में पुलिस पर हुए इस हमले में कई सिपाही जख्मी हो गए हैं, जबकि कई पुलिसवालों की सिर भी फट गई है. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना पटना जिले के नौबतपुर इलाके की है. जहां बलियावन गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. इस घटना में कई पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज  नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम आपसी विवाद के मामले की जांच के लिए नौबतपुर थाना इलाके के बलियावन गांव में पहुंची थी. 


स्थानीय ग्रामीण धरमू पासवान ने बताया कि पुलिसवालों ने भी स्थनीय लोगों की पिटाई की है. कछु पासवान का भी आरोप है कि पुलिसवालों ने पहले मारपीट शुरू की थी. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस की टीम पर पथराव शुरू कर दिया.  बताया जाता है कि बलिया वन गांव के रहने वाले सत्येंद्र पासवान और डीलर धरमू पासवान के बीच पिछले तीन महीनों से विवाद चला आ रहा है. सूत्रों की माने तो विवाद का कारण छेड़खानी बताया जाता है.


एसआई ओपी राम और सिपाही उमेश यादव ईंट लगने से जख्मी हो गए हैं. दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया है. पुलिसवालों ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी. जिसको लेकर छानबीन करने पुलिस की ताम पहुंची थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके ऊपर रोड़ेबाजी शुरू कर दी.