ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
15-Apr-2020 01:32 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: लॉक डाउन के बावजूद भी अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। शराब तस्करों से विवाद के बाद एक व्यक्ति के गले में फंदा लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के बाद शव को गांव में फेंक कर अपराधी फरार हो गए।इस मौते के पीछे सबसे बड़ी बात जो सामने आयी है कि बिहार में शराबबंदी की धज्जियां उड़ाते हुए धडल्ले से शराब बेची जा रही थी।
बेगूसराय के छौड़ाही थाना क्षेत्र के नारायण पीपर के पनसल्ला गांव में देखने को मिला जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान नारायण पीपर निवासी शिबू शर्मा उर्फ एसपी शर्मा के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति के साथ इसी बात को लेकर विवाद हुआ उसके बाद उसे रात में ले जाकर गले में फंदा लगाकर हत्या कर शव को फेंक दिया।
मृतक के पुत्र का आरोप है कि गोवाबड़ी में शराब तस्कर के द्वारा शराब बेची जा रही थी। वहीं शराब पीने के बाद पैसा को लेकर शिबू शर्मा और शराब तस्कर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ उसी विवाद से नाराज होकर शराब तस्कर ने शिबू शर्मा को घर से उठाकर ले जा कर गले में फंदा लगाकर हत्या कर दिया और शव को गांव में फेंक दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया ।फिलहाल छौड़ाही थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।