ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / लॉकडाउन के बीच नालंदा में मर्डर, गोली लगने से दो लोग घायल

लॉकडाउन के बीच नालंदा में मर्डर, गोली लगने से दो लोग घायल

07-May-2020 11:23 AM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपसी वर्चस्व की लड़ाई में जमकर फायरिंग हुई है। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गयी । जबकि दो लोग इस वारदात में घायल हैं।


जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अलौदीया गांव से खबर आ रही है। जहां आपसी वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं गोली लगने से दो लोग घायल हो गये है।


वारदात के बारे में घायल शख्स चन्द्रभान सिंह ने बताया कि इस गोलीबारी की घटना में हमारे साथ साथ मदन सिंह, दीपक सिंह को गोली लग गयी।जिसमे मदन सिंह की मौत अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। इधर घटना के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। जबकि एसपी नीलेश कुमार भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।