ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
13-Apr-2020 09:54 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: लॉकडाउन के बीच एक लड़की के साथ हुए छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मरने-मारने तक जा पहुंचा। खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हैं। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।
रोहतास जिला के नोखा थाना अंतर्गत हसनाडीह गांव में एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। मारपीट और गोलीबारी में जहां 2 लोग छर्रा की गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक महिला समेत छह लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नोखा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि हसनाडीह गांव में एक लड़की को गांव के कुछ युवकों ने आपत्तिजनक शब्द कह दिया। जिसके बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए तथा मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिसमें 2 लोगों को छर्रा की गोली लगी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। इस मारपीट में एक महिला प्रमिला देवी भी घायल है। वही पप्पू साह और नथुनी साह को छर्रा की गोली लगी है।