ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / crime / महिला कर्मचारी से रेप की कोशिश कर रहा था होटल मालिक, बचने के...

महिला कर्मचारी से रेप की कोशिश कर रहा था होटल मालिक, बचने के लिए फर्स्ट फ्लोर से कूदी

Kerala Crime News: केरल के कोझिकोड में एक महिला कर्मचारी से होटल मालिक रेप की कोशिश कर रहा था। बचने के लिए महिला पहली मंजिल से कूद गई।

05-Feb-2025 03:15 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Kerala Crime News: केरल के कोझिकोड से क्राइम की खबर है। यहां एक होटल का मालिक उसी होटल की महिला कर्मचारी से रेप की कोशिश कर रहा था। दुष्कर्म से बचने के लिए कथित तौर पर महिला कर्मचारी एक इमारत की पहली मंजिल से कूद गई। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।


पुलिस ने आरोपी होटल व्यवसायी को त्रिशूर जिले से पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान देवदास के रूप में हुई है, जिसे मुक्कम पुलिस ने मंगलवार रात एक बस यात्रा के दौरान कुन्नमकुलम से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि देवदास द्वारा यौन उत्पीड़न की कोशिश का विरोध करते हुए उसी के एक होटल की एक महिला कर्मचारी इमारत की पहली मंजिल से नीचे कूद गई थी।


घटना के बाद से आरोपाी देवदास फरार था। पुलिस टीम को आरोपी के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद पुलिसकर्मियों की एक टीम ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में बस को रोककर उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश के समय देवदास के साथ उसके दोस्त यास और सुरेश भी थे। फिलहाल वे दोनों अभी भी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।