हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 07:46 AM
KATIHAR : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है। यहां पंचायत चुनाव में खड़ी एक महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को अपराधियों ने गोली मार दी है। चुनाव प्रचार के दौरान महिला मुखिया प्रत्याशी के बेटे को गोली मारी गई है। उसे 4 गोलियां लगी हैं और गंभीर हालत में उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना कटिहार के बरारी थाना इलाके के चांदपुर दियारा की है। यहां ललिता देवी मुखिया के चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर खड़ी हैं। उनका बेटा मोहन ठाकुर अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार मैं निकला था इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। मोहन ठाकुर के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गयीं, उसे 4 गोलियां लगी है। बुरी तरह से जख्मी मोहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी रहा है। पिछले दिनों हुई वह जेल से बाहर आया था। इसके बाद पंचायत चुनाव में उसकी मां मुखिया पद के लिए उम्मीदवार बन गई। इस मामले को कहीं न कहीं आपसी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है हालांकि मोहन ठाकुर को गोली मारे जाने की घटना की जांच पुलिस कर रही है।