ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / कटिहार में डकैती: गेट तोड़कर घर में घुसे 40 डकैतों ने 40 राउंड...

कटिहार में डकैती: गेट तोड़कर घर में घुसे 40 डकैतों ने 40 राउंड की फायरिंग, दहशत फैलाने के लिए बम भी फेंका

09-Mar-2024 07:08 PM

By First Bihar

KATIHAR: बिहार के कटिहार में 40 हथियारबंद डकैतों ने घर का गेट तोड़कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद डकैतों ने घर की महिलाओं को बंधक बनाकर 2 भर सोना, 40 भर चांदी और 14 हजार कैश लूटकर फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों ने 40 राउंड फायरिंग की और बम फेंक कर इलाके में दहशत फैलानी की कोशिश की।  


घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के जयजला गांव की है जहां शुक्रवार की बीते देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायर्ड की टीम को बुलाया। घटना के संबंध में पीड़िता शबनम ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी में डकैतों को घर का गेट तोड़ते घुसते देखा। 40 से अधिक संख्या में आए डकैत ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे और बम फेंकने लगे। 


इतने तादाद में अपराधियों को देखकर घर का पूरा सदस्य काफी दहशत में था। घर के लोगों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। घर के मलिक हाजी मोहम्मद जरदीश आलम अपने परिवार को लेकर इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन चारों तरफ से घिरे होने के कारण भाग नहीं सके। बदमाशों ने घर में मौजूद तीन महिलाओं से उनके गहने लूट लिये और विरोध करने पर पिटाई की गयी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्जनों खोखा बरामद किया। बदमाशों ने सीसीटीवी को भी तोड़ डाला और ड्राइव अपने साथ ले गये।  वही मौके पर पहुंचे बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि गश्ती पुलिस को देर रात डकैती की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया। उन्होंने बताया कि 25 - 30 की संख्या में डकैत पहुंचे थे जहां घर में घुसकर फायरिंग की और बम विस्फोट भी किया था। बदमाशों ने दो भर सोना और 40 भर चांदी सहित 14 हजार कैश लूटने में कामयाब रहे। घटना को लेकर गृहस्वामी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।