सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद
16-Jan-2026 03:54 PM
By Ranjan Kumar
Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में बेलांव थाना क्षेत्र के नौहटा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 12 जनवरी से लापता किशोरी का शव गांव के बाहर कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतका की पहचान नौहटा गांव निवासी अशोक पासवान की 14 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 12 जनवरी को जब परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। इसी दौरान प्रियंका रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गई। 13 जनवरी को लौटने पर किशोरी का कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने बेलांव थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
15 जनवरी की रात गांव के बधार स्थित एक कुएं में शव दिखाई देने की सूचना मिली। देर रात ग्रामीणों और पुलिस की मशक्कत से शव बाहर निकाला गया। शव तीन दिनों तक पानी में रहने से सड़ चुका था। पंचनामा के बाद प्रारंभिक पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
परिजन अपहरण के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने थाने में आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।