हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Oct-2021 07:31 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : दुर्गा पूजा के मौके पर पटना में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। पटना पुलिस राजधानी के चप्पे-चप्पे पर मौजूद है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने खुद इस बात का ऐलान किया था कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी लेकिन पटना पुलिस के इन तमाम दावों के बावजूद अपराधियों ने बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।
पटना सिटी के चौक थाना इलाके के हाजीगंज में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीती रात तकरीबन 3 बजे हुई, जब अपराधियों ने 25 साल के बबलू चौधरी को गोली मार दी। हत्या के बाद अपराधी मौके से निकल भागे। हाजीगंज इलाके में हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की तहकीकात कर रही है।
राजधानी पटना में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और तमाम इंतजामों के बावजूद जिस तरह पटना सिटी के चौक थाना इलाके में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है उसके बाद पटना पुलिस के दावों पर सवाल खड़े होना लाजमी है। दुर्गा पूजा के मौके पर पुलिस ने जिस तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दावे किए थे उसे अपराधियों ने चुनौती दे डाली है। अब देखना होगा कि बबलू चौधरी की हत्या में शामिल अपराधियों को पुलिस कितनी जल्दी गिरफ्तार कर पाती है।