Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
09-Dec-2020 07:40 AM
PATNA : जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले के तार पटना और बिहार से ही जुड़ रहे हैं. मामला दर्ज होने के बाद पुलिन ने जब नंबर की जांच की तो पता चला कि उनमें से कुछ नंबरों से बिहार और पटना में भी कॉल गए थे.
खुद को छोटा शकील का भाई बोलकर बलियावी को धमकी देने वाले की डिटेल पुलिस ने निकाल ली है. जांच में पता चला है कि जिन नंबरों से उन्हें धमकी दी गई है वे सभी सिम कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू और बंगाल के नाम-पता पर लिए गए हैं. नंबर का लोकेशन ओडिशा और बंगाल मिला है. यानि की ओडिशा और बंगाल से उन्हें छोटा शाकील का भाई बताकर फोन किया गया.
बता दें कि जेडीयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को कई बार फोन कॉल आए और फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी थी. जिसके बाद बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी.जेडीयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन 13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी. गुलाम रसूल बलियावी को धमकी देने वाले शख्स ने कहा था कि बीजेपी और संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद कर दो वरना तुम्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा.