ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / जालसाजों ने पटना हाईकोर्ट को भी नहीं छोड़ा, फर्जी वेकेंसी निकालकर ठगी

जालसाजों ने पटना हाईकोर्ट को भी नहीं छोड़ा, फर्जी वेकेंसी निकालकर ठगी

11-May-2022 08:19 AM

PATNA : बिहार में नौकरी देने के नाम पर जालसाजी के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कई विभागों में फर्जी बहाली के जरिए जालसाजों ने युवाओं को ठगी का शिकार बनाया लेकिन अब पटना हाईकोर्ट के नाम पर भी जालसाजी की गई है। दरअसल, पटना हाई कोर्ट में पीए की नौकरी के नाम पर मुंगेर की एक छात्रा से जालसाजों ने ठगी की है। जब मामले का खुलासा हुआ तो प्रशासन भी दंग रह गई। जालसाजों ने छात्रा को पटना हाई कोर्ट के रजिस्‍ट्रार के फर्जी हस्ताक्षर के साथ जॉइनिंग लेटर तक भेज दिया। इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐसे कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां लोग सरकारी नौकरी देने के नाम पर ठगी का शिकार बन रहे हैं। जालसाजों ने एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है, जिसके माध्यम से वे बेरोज़गार युवाओं को ठग रहे हैं। हद तो तब तो गई जब पटना हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ही एक छात्रा को ठगी का शिकार बना लिया गया। 


हैरानी की बात तो ये है कि पटना हाईकोर्ट में पीए की बहाली के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। इसके बावजूद एक छात्रा को जॉइनिंग लेटर भेज दिया गया। मामला उजागर तब हुआ जब मुंगेर के सुंदरपुर की रहने वाली दीक्षा कुमारी ने उस फर्जी जॉइनिंग लेटर को पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को स्पीड पोस्‍ट से भेज दिया। इसके बाद रजिस्ट्रार जनरल भी हैरान रह गए कि बिना वैकेंसी के जॉइनिंग लेटर कैसे मिल गया। 



पटना हाई कोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जयकुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लिखित बयान पर कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पटना पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने बताया कि पुलिस उस छात्रा को नोटिस देकर बुलाएगी और उनसे सारी जानकारी लेगी। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी। दर्ज एफआईआर में हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जयकुमार ने दीक्षा की मेडिकल परीक्षा रिपोर्ट और आचरण प्रमाण पत्र भी दिया है। मेडिकल रिपोर्ट मुंगेर के सिविल सर्जन कार्यालय से बना है, जबकि आचरण प्रमाणपत्र मुंगेर एसपी के ऑफिस से इशू हुआ है।