छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
23-May-2020 02:31 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : जिल में एसएसबी को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने ईंट-भट्ठा में नक्सलियों के द्वारा छिपा कर रखे गये हथियार को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे।
जिले के परैया प्रखंड के तांती गांव में गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल की 29 वीं वाहिनी और परैया थाना की संयुक्त टीम बनाकर तांती गांव के समीप बाबा ईंट भट्ठा में छापेमारी की गई। नक्सलियों के द्वारा ईंट के भट्ठे में छिपा कर रखे गये हथियार के जखीरे को पुलिस ने बरामद किया है।
एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि परैया थाना क्षेत्र के तांती गांव में नक्सलियों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उदेश्य से भारी मात्रा में हथियारों को जमा करके रखा गया है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बाबा ईंट भट्ठे से एक देशी रायफल, दो थरनेट रायफल, दो देशी कट्टा, 7.62 बोर के पांच कारतूस, आठ एमएम के पांच कारतूस और 34 नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।