ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Home / crime / हजारीबाग में हैवान बना पति: 75 लाख का बीमा पाने के लिए पत्नी...

हजारीबाग में हैवान बना पति: 75 लाख का बीमा पाने के लिए पत्नी की कर दी हत्या, सड़क हादसे का रचा नाटक

हजारीबाग में पति ने 75 लाख रुपये के बीमे के लालच में पत्नी की नाक-मुंह दबाकर हत्या कर दी और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस जांच में सच का खुलासा हुआ, आरोपी गिरफ्तार।

13-Oct-2025 02:34 PM

By First Bihar

HAZARIBAG: झारखंड के हजारीबाग में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पदमा प्रखंड के लाटी गांव के पास हथिया मोड़ पर कुछ दिन पहले एक महिला की कथित सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी, लेकिन जांच में मामला हत्या का निकला। आरोपी पति ने 75 लाख रुपये के बीमे की रकम पाने के लिए पत्नी की ही जान ले ली थी।


9 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे पदमा के दोनईकला निवासी महावीर उर्फ मुंशी प्रसाद मेहता की पुत्री का शव सड़क किनारे मिला था। उसके बगल में पति मुकेश मेहता बेहोशी की हालत में पाया गया। उस समय पुलिस और स्थानीय लोगों ने इसे साधारण सड़क दुर्घटना माना था।


हालांकि, जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुकेश ने बीमा की रकम के लालच में अपनी पत्नी की नाक और मुंह दबाकर हत्या की थी। इसके बाद वह उसे सड़क पर लिटाकर खुद भी पास में लेट गया ताकि पूरी घटना हादसे जैसी लगे। रविवार को जब ससुराल पक्ष आरोपी को थाने लेकर पहुंचा, तो पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।