ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / RJD नेता के भाई के रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से...

RJD नेता के भाई के रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से बच्चे की मौत

02-Dec-2019 07:24 AM

By HIMANSHU

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर मोतिहारी से है, जहां हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई है. आरजेडी नेता के भाई के रिसेप्शन पार्टी में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना रघुनाथपुर ओपी के मजुराहा गांव की है.


दरअसल आरजेडी नेता मुन्नी लाल यादव  के भाई की रिसेप्शन पार्टी थी. पार्टी में हर्ष फायरिंग में दौरान एक बच्चे को गोली लग गयी. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक मुन्ना कुमार मजुराहा निवासी प्रमोद राय का बेटा बताया जा रहा हैं, जो आरजेडी नेता मुन्नीलाल के रिश्ते में भतीजा लगता था. वहीं रिसेप्शन पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को गोली लगने के भगदड़ मच गयी. चंद पलों में खुशी का माहौल मातम में बदल गया. 


जानकारी के मुताबिक, रिसेप्शन पार्टी में भोजपुरी गायक सवरिया का स्टेज पर प्रोग्राम चल रहा था. गाने पर पार्टी में मौजूद सभी लोग झूम रहे थे. इस बीच एक युवक अवैध पिस्टल से फायरिंग करने लगा. पिस्टल में गोली फंस गयी. वह पिस्टल को नीचे कर फंसी गोली को निकालने की कोशिश कर रहा था कि अचानक गोली चल गई. जिससे बगल में खड़े बच्चे को गोली लग गई और वो लहुलुहान होकर वहीं पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पार्टी में मौजूद लोगों से पूछताछ की गई. वहीं बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.