ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar News: गोपालगंज में टोल प्लाजा कर्मियों की बड़ी लापरवाही, प्रेग्नेंट महिला के...

Bihar News: गोपालगंज में टोल प्लाजा कर्मियों की बड़ी लापरवाही, प्रेग्नेंट महिला के गर्भ में ही हुई बच्चे की मौत

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में टोल प्लाजा के कर्मियो की लापरवाही से एक महिला के बच्चे की मौत गर्भ मे ही हो गई. परिजनों ने टोल कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है.

11-Jan-2025 12:40 PM

By First Bihar

Bihar News: गोपालगंज में टोल प्लाजा के कर्मियों की लापरवाही से गर्भ में ही मासूम की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।


बताया जाता है कि बरहिमा गांव की गर्भवती महिला गरिमा पांडेय को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन निजी वाहन से अस्पताल जा रहे थे। टोल प्लाजा पर जाम होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। भीषण जाम के कारण गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचने में देरी हो गयी और नवजात की गर्भ में ही मौत हो गयी।


परिजनों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला के परिजनों ने टोल प्लाजा के प्रबंधक और कर्मचारियों से मदद की गुहार लगायी लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गयी। इस घटना से आहत महिला के परिजन सोनू पाण्डेय ने टोल प्लाजा के प्रबंधक राजीव कुमार शर्मा, कृष्ण मोहन मिश्रा और अन्य कर्मियों के खिलाफ सिधवलिया थाने में केस दर्ज कराया है।


पुलिस ने इस मामले में गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही टोल प्लाजा के कर्मियों की लापरवाही से हुई इस घटना से क्षेत्र के लोगों मे आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि पिछले महीने ही एनएच-27 पर ये टोल प्लाजा चालू हुआ था, जिसके बाद से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम के कारण अक्सर एनएच-27 पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोग घंटों तक सड़क पर ही फंसे रह जाते हैं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज