ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
27-Feb-2021 03:21 PM
By sahanwaj
MADHEPURA: बिहार में आए दिन लोगों द्वारा बात-बात पर हथियार निकालने का मामला सामने आता रहा है। ताजा मामला मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड का है जहां परमानंदपुर ओपी क्षेत्र के बलुआहा में एक शख्स ने हाथ में कट्टा लेकर जमकर हंगामा मचाया। दरअसल आयुष्मान भारत योजना का गोल्डेन कार्ड बनाने वाले केंद्र संचालक ने इस शख्स को लाइन से आने को कहा जो उसे नागवार गुजरा। इस शख्स ने ना आव देखा ना ताव कमर से कट्टा निकाला और कर्मचारी के ऊपर तान दिया। कतार में लगे लोगों ने जब शख्स को ऐसा करने से मना किया तो कर्मचारी से हाथापाई कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो खूब वायरल है।
गोल्डेन कार्ड सेंटर के कर्मचारी ने बताया कि कार्ड बनाने का काम चल रहा था। लोग अपनी कतार में लगकर बारी-बारी से अपना काम करवा रहे थे तभी नशे में धुत्त इंदल शर्मा परिवार के साथ कार्ड बनाने सेंटर पर पहुंचा। जब उससे लाइन में लगने की बात कही गयी तो वह हत्थे से उखड़ गया। उसे समझाने की कोशिश की गयी कि जो पहले आए है उनका कार्ड पहले बनाया जाएगा आप बाद मे आए है इसलिए कतार में लग जाइए।
इतना सुनते ही इंदल शर्मा ने कमर से कट्टा निकाला और कर्मचारी पर तान दिया। इस दौरान उसने जान से मारने की भी धमकी दे डाली। जब वार्ड सदस्य के पति नंद किशोर शर्मा और अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की तब वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।