ब्रेकिंग न्यूज़

KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान

Home / crime / Cyber Crime: बिहार के पूर्व जिला पार्षद से साइबर ठगी की कोशिश,...

Cyber Crime: बिहार के पूर्व जिला पार्षद से साइबर ठगी की कोशिश, DM के नाम पर किया फर्जी कॉल

Cyber Crime: गया में पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद इदरीश खान को डीएम के नाम पर फर्जी कॉल कर साइबर ठगी की कोशिश की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

30-Jan-2026 05:22 PM

By FIRST BIHAR

Cyber Crime: बिहार के गयाजी शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पूर्व जिला पार्षद मोहम्मद इदरीश खान को जिलाधिकारी के नाम पर झूठा कॉल कर ठगी करने की कोशिश की गई।


चंदौती थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड नंबर एक निवासी इदरीश खान के मोबाइल पर कॉल किया गया। कॉल करने वालों ने उनके पुत्र मोहम्मद नियाजी द्वारा खरीदी गई जमीन के संबंध में बातचीत शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने खुद को गया के जिलाधिकारी बताते हुए एक अन्य व्यक्ति को भी लाइन पर लाकर डराने की कोशिश की।


संदिग्ध भाषा और व्यवहार से इदरीश खान को शक हुआ। उन्होंने सतर्कता दिखाते हुए किसी भी जानकारी या लेनदेन से इनकार किया और तुरंत प्रशासन को सूचना दी। पूर्व जिला पार्षद की सजगता से इस बड़ी ठगी की कोशिश नाकाम हो गई।


डीएम शशांक शुभंकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने प्राथमिक शिकायत दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया जा रहा है और साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में इसे संगठित साइबर ठगी से जोड़कर देखा जा रहा है।


जानकारी के अनुसार जिस नंबर से कॉल किया गया, वह ट्रूकॉलर पर नासिर खान के नाम से दिख रहा है। हालांकि पुलिस इस नाम और नंबर की वास्तविकता की भी जांच कर रही है। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि साइबर अपराधी अधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं, और सजगता ही ऐसे अपराधों से बचने का मुख्य हथियार है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी