राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
04-Feb-2020 08:39 AM
PATNA: राजधानी पटना के युवाओं को नशे की लत लगाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने ड्रग्स की सप्लाई करने के आरोप में 4 तस्करों के अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि ये सभी तस्कर रईसजादों के बिगड़ैल बेटे हैं और 'भाभीजी' गैंग से जुड़े हैं.
कंकड़बाग पुलिस ने रामलखन पथ से चार ब्राउन शुगर तस्करों को धर दबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि पकड़े गये सभी तस्कर जेल में बंद भाभीजी उर्फ राधा गैंग के हैं. पुलिस ने बताया कि लग्जरी कार से चारों आरोपी ब्राउन शुगर लेकर जा रहे थे. पुलिस ने जब तस्करों का पीछा किया तो वो भागने लगे. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उनका पीछा किया और उन्हें धर दबोचा.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. तस्करों के मुताबिक वो 500 रुपये में एक ब्राउन शुगर के पुड़िये की सप्लाई करते थे. अरेस्ट किये गये सभी आरोपी अमीरजादों के बेटे हैं. सभी ग्रेजुएट हैं और बेरोजगार भी हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वो पिछले डेढ़ साल से ब्राउन शुगर की तस्करी का धंधा चला रहे थे.