ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / crime / बिहार: दोस्त की पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, शराब-शवाब में बिगड़ी...

बिहार: दोस्त की पत्नी से थे युवक के अवैध संबंध, शराब-शवाब में बिगड़ी बात, फिर दी खौफनाक सजा

05-Apr-2023 04:11 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI:  बेगूसराय में शराब और शबाब के चक्कर में युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए गेहूं के खेत में फेंक दिया। मंगलवार की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक पुस्तकालय के समीप गेहूं खेत से बरामद युवक के शव की पहचान हो गई है। युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के लावा गांव सोनापुर निवासी नरेश साव के पुत्र  राजीव कुमार ( 20 ) के रूप में पहचान हुई है।


डेड बॉडी के खेत से बरामद होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त किए हैं। मृतक युवक का एक खेत में शव पाया गया था । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली में मौजूद मृतक के भाई ने अपने घर पर फोन कर बताया कि भाई की खेत में डेड बॉडी मिली है।  इसके बाद परिजन बेगूसराय पहुंचे । आज सुबह शव की शिनाख्त की गई है। फिलहाल मुफस्सिल थाने पर परिजन पहुंचकर कागजी कार्रवाई कर आगे की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। 


बताया जा रहा है कि मृतक राजीव कुमार अपने एक दोस्त राजा कुमार के साथ अवैध तरीके से शराब कारोबार से जुड़ा था। कुछ दिनों पहले राजीव और राजा में झगड़ा हो गया था। मृतक के भाई और ग्रामीणों के मुताबिक राजा की पत्नी के साथ राजीव का अफेयर चल रहा था। यह बात जब राजा को पता चली थी तो दोनों में झगड़ा हो गया था। इधर एक महीना पहले फिर दोनों में दोस्ती हुई थी।  इसके बाद मृतक से राजा की पत्नी ने 80 हजार रूपए भी लिए थे। राजा सोमवार की शाम अपने घर से निकला था। जिसके बाद परिजनों को उसके डेड बॉडी मिलने की खबर मंगलवार की दोपहर बात पता चली थी। फिलहाल मुफस्सिल थाना की पुलिस राजा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि राजा 2 दिनों से परिजनों के साथ ही था। ताकि किसी को शक ना हो।