हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
13-Feb-2023 11:31 AM
By First Bihar
SITAMADHI: सीतामढ़ी जिले के इंडो नेपाल बार्डर पर तैनात एसएसबी कैंप में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। जहां एक एसएसबी जवान को अपने ही साथी ने बात बात पर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल SSB जवान को बाएं साइड में जांघ में गोली लगी है जो आर पार हो गया।
घटना के बाद अन्य सहयोगी जवानों के द्वारा उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वस्थ केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति को गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसकी इलाज की जा रही है। घटना सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा इंदरवा बॉडर की है। सोमवार के सुबह कैंप में तैनात धर्मेंद्र लोषी को उसके ही सयोगी जवान ने गोली मार दी। धर्मेंद्र लोषी झारखंड का रहने वाला है।
घटना के कारणों का पता नही चल सका है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब पीने की विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाला जवान शराब के नशे में था, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के सूचना बाद मौके पर एसबीबी के वरीय अधिकारी और सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुटी हुई है। बताया गया की गोली चलाने वाले जवान को कैप में पकड़ कर रखा गया है।