ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार के निजी क्लिनिक में गोलीबारी, बदमाशों ने अस्पताल मैनेजर...

Bihar Crime News: बिहार के निजी क्लिनिक में गोलीबारी, बदमाशों ने अस्पताल मैनेजर को मारी गोली; सुरक्षा गार्ड भी जख्मी

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले में निजी क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने अस्पताल मैनेजर को गोली मार दी। रुपये लूटने की कोशिश में वारदात को अंजाम दिया गया। गोली से मैनेजर गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा गार्ड भी हमले में जख्मी।

07-Oct-2025 01:00 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News: सहरसा में बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार में बेखौफ अपराधियों ने निजी क्लिनिक में अस्पताल के मैनेजर को गोली मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


घायल की पहचान अमरपुर निवासी मुकेश ठाकुर के रूप में हुई है। अस्पताल मैनेजर मुकेश ठाकुर को पेट में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहीं सुरक्षा गार्ड को रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां गोली से जख्मी मैनेजर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


बताया जाता है कि मैनेजर अस्पताल के हिसाब किताब का रुपया लेकर जा रहा था कि घात लगाए अपराधियों ने अस्पताल के गली में रुपया छीनने का प्रयास किया। मैनेजर द्वारा विरोध करने पर अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई और मौके से फरार हो गया। 


घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जख्मी से घटना के संबंध में जानकारी इकठ्ठा किया। इधर सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है।