Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
06-Oct-2025 01:31 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेरमारी कर एक होटल से आरजेडी नेता के बेटे समेत सात रइसजादों को शराब पार्टी करते गिरफ्तर किया है। पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।
दरअसल, मोतिहारी एसपी के निर्देश पर छतौनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छतौनी थाना के सिमरन्त होटल में शराब पार्टी करते राजद नेता विचारी राय के बेटे, शहर के सबसे चर्चित जायसवाल होटल मालिक के बेटे, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास के मामले में जेल से छूटे अपराधी राहुल वर्मा सहित 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार है।
वही पुलिस ने होटल से शराब की बोतलों को भी बरामद किया है। बिना इंट्री के होटल में शराब पार्टी कराने को लेकर होटल मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही होटल को सील करते हुए होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छपेमारी में जुटी है। पुलिस के इस एक्शन से जिले के होटल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शराब पार्टी वाले होटल को सील करते हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल सिमरन के मालिक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर 24 CAPF की कंपनी जिले में तैनात है। आज से पूरे जिले में अर्धसैनिक बलों के द्वारा छापेमारी शुरू किया गया है। शराब और नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी