ब्रेकिंग न्यूज़

Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट

Home / crime / बिहार: प्रेमी को 3 बच्चों की मां से मिलना पड़ा महंगा, लोगों ने...

बिहार: प्रेमी को 3 बच्चों की मां से मिलना पड़ा महंगा, लोगों ने पहले पोल से बांधा, फिर जमकर धुना

25-May-2023 01:15 PM

By First Bihar

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में  3 बच्‍चों की मां से मिलना प्रेमी को महंगा पड़ गया. बुधवार रात प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलना  उससे मिलने आया था. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और  पोल में बांधकर बंधक बना लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया. 


मामला जिले के खैरा थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव का है. युवक की पहचान जमुई सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर निवासी मो. चांद के रूप में किया गया है. उसकी प्रेमिका दुलारी देवी, पति धर्मराज तांती तीन बच्चों की मां है. युवक ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग उक्त महिला के साथ पिछले तीन साल से चल रहा था. वह महिला अपने बहन के घर किसी शादी में शामिल होने टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे गांव गई थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात उक्त महिला से हुई और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ा और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया. उसके बाद वह लगातार मिलते रहे. 


युवक ने बताया कि वह उक्त महिला से मिलने उसके घर आता था और रात भर रुकने के बाद वापस चला जाता था. ग्रामीणों को इसकी भनक लगी. वह युवक बुधवार रात भी उससे मिलने आया था. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने उसे पकड़ा और पोल में बांधकर बंधक बना लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि महिला का कहना है कि वह युवक उसके पति के साथ काम करता है और भाई के रूप में उसके घर में रहता था. फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.