Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
01-Nov-2022 02:30 PM
By SAURABH
SITAMADHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां रुपए के विवाद में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त और उसकी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया है। स्थानीय लोगों के मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू रावत का पुत्र श्याम कुमार और आरोपित ध्रुव कुमार, दोनों दिल्ली की एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे। वहां दोनों का पहले भी विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था।
इस बीच छठ पूजा को लेकर दोनों घर लौटे थे। आरोपित पहले भी पीड़ित के घर आकर धमकी दे चुका है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। घायल मुन्नी देवी और उसके पुत्र श्याम कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल महिला को 'ओ नेगेटिव' रक्त की जरूरत थी जहां मौजूद अनीश कुमार नामक मीडियाकर्मी ने अपना खून देकर उसकी जान बचाई है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मेहसौल ओपी के प्रभारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।