BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया
15-Nov-2025 09:00 AM
By First Bihar
Bihar News: पशु क्रूरता के एक शर्मनाक मामले में काठमांडू पुलिस ने शुक्रवार को दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया है, ये युवक बिहार के पटना जिले के आलमगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने 33 कुत्ते के पिल्लों को बेहद अमानवीय हालात में एक छोटे-तंग पिंजरे में ठूंस रखा था। बिना भोजन-पानी और हवा के अभाव में कई पिल्लों की हालत नाजुक थी। पुलिस ने सभी पिल्लों को सुरक्षित निकालकर पशु कल्याण NGO टीम संकल्प नेपाल को सौंप दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद गुड्डू और 28 वर्षीय मोहम्मद नसाद के रूप में हुई है। दोनों नेपाल में किराए के शेड में रहते थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो चौमाटी इलाके में छापा मारा गया। वहां दर्जनों पिल्ले डरे-सहमें पिंजरे में भरे मिले। कुछ पिल्ले बीमार थे, जिन्हें अब तुरंत चिकित्सा दी जा रही है। NGO के प्रतिनिधि ने बताया कि पिल्लों को रिहैबिलिटेशन के बाद गोद लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में संदेह है कि पिल्लों की अवैध तस्करी की योजना थी। नेपाल में पशु व्यापार सख्ती से प्रतिबंधित है, लेकिन सीमा पार से तस्करी फिर भी आम है। दोनों आरोपियों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। काठमांडू पुलिस ने कहा है कि पशु क्रूरता और अवैध व्यापार के कानूनों के तहत इन पर सख्त कार्रवाई होगी। इनसे फिलहाल पूछताछ जारी है।