मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-Jan-2025 12:18 PM
By SONU KUMAR
Bihar News: बिहार के नवादा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शातिर साइबर ठगों द्वारा लोगों को अजीबोगरीब ऑफर दिए जा रहे हैं। यहां कुछ शातिर लोगों ने 'प्रेग्नेंट करो, लाखों कमाओ' जैसे विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाया है।
दरअसल, शातिर साइबर अपराधी निःसंतान महिलाओं को प्रेग्नेंट कराने के नाम पर लोगों को नौकरी का झांसा देते थे। वह दावा करते थे कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला को प्रेग्नेंट कर देता है तो उसे 5 लाख रुपये मिलेंगे। अगर महिला गर्भवती नहीं होती है तो भी 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जब कोई व्यक्ति इस झांसे में आ जाता था तो ये लोग उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की रकम ऑनलाइन ले लेते थे। इसके बाद वे उस व्यक्ति को ब्लॉक कर देते थे। नवादा पुलिस ने इस मामले की जांच की और नारदीगंज थाना क्षेत्र के कहुआरा गांव से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं जिनमें ठगी से जुड़े सबूत मिले हैं।
पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने कितने लोगों के साथ ठगी की है। पुलिस का कहना है कि ये लोग ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब और प्ले बॉय सर्विस के नाम पर लोगों को ठग रहे थे। गिरफ्तार किए गए शातिर ठगों में राहुल कुमार, भोला कुमार और प्रिंस राज उर्फ पंकज कुमार शामिल हैं। सभी नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
ऐसे ठगों के झांसे में आने से बचने के लिए कुछ बातों पर ध्यान रखने की जरुरत है। अज्ञात नंबरों से आने वाले संदेशों और कॉलों पर आप विश्वास न करें। किसी भी ऑनलाइन जॉब ऑफर के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। पैसे देने से पहले कंपनी की अच्छे से जांच कर लें और अगर कोई ऑफर बहुत अच्छा लग रहा हो तो सावधान हो जाएं।