ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

Home / crime / बिहार में NIA का बड़ा एक्शन: प्रॉपर्टी डीलर के घर से 1.32 करोड़...

बिहार में NIA का बड़ा एक्शन: प्रॉपर्टी डीलर के घर से 1.32 करोड़ कैश बरामद, पूछताछ के बाद शंकर यादव अरेस्ट

08-Feb-2024 10:19 PM

By First Bihar

PATNA: झारखंड में साल 2020 में तेतरियाखांड कोयला खदान में हुए हमला मामले में एनआईए की टीम ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर, पूर्णिया और मधेपुरा में छापेमारी की। इस दौरान भागलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव के घर और उसके कार्यालय में एनआईए की टीम ने छानबीन की। इस दौरान शंकर यादव के घर से 1.32 करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए। पूछताछ के बाद एनआईए की टीम ने प्रॉपर्टी डीलर शंकर यादव को अरेस्ट कर लिया है।


शंकर यादव के घर से 1 करोड़ 32 लाख रुपये के अलावा एनआईए की टीम ने भारी मात्रा में आभूषण, राइफल और इसकी एक मैगजीन, 7.65 एमएम की एक पिस्टल एवं दो मैगजीन और 63 कारतूस बरामद किया है।छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। शंकर यादव को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।


दरअसल, झारखंड के बालूमाथ पुलिस ने साल 2020 में तेतरिया खादान में हमला का मामला दर्ज किया था। साल 2021 में यह केस एनआईए को ट्रांसफर हो गया था। एनआईए अबतक तीन चार्जशीट दायर कर चुकी है। जिसमें 24 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। इसमें झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू, शंकर यादव, सुजीत सिन्हा समेत अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं। झारखंड में अमन साहू के गैंग ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। गैंग के नक्सलियों से भी संपर्क थे। झारखंड के बाहर बिहार समेत अन्य राज्यों में भी इन्होंने अपने कई गैंग बनाए थे। इसमें शंकर यादव मुख्य था।


जानकारी के मुताबिक, शंकर यादव इस इलाके में अमन साहू के नाम पर रंगदारी वसूलता था। लेवी वसूली में उसकी बड़ी भूमिका थी। एनआईए कि छापेमारी में उसके घर से बरामद 1.30 करोड़ रुपये लेवी का हिस्सा हो सकते हैं। इस गैंग के अन्य कुख्यात में प्रमोद यादव और प्रदीप गंजू शामिल हैं। प्रदीप मधेपुरा का रहने वाला है। प्रदीप पर बिहार पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।