ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / crime / बिहार: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न अवस्था में बॉडी को खेत...

बिहार: नाबालिग की रेप के बाद हत्या, अर्धनग्न अवस्था में बॉडी को खेत में फेंका

14-Feb-2023 11:39 AM

By First Bihar

GAYA: बिहार के बाराचट्टी से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद बच्ची के अर्धनग्न शव को अपराधियों ने गांव से दो किलामीटर दूर अरहड़ के खेत में फेंक दिया था। 


दरअसल, मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के केन्गुआडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से घास लाने के लिए गांव में निकली थी। जब वो देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान गांव के ही एक युवक ने बताया कि उसे गोइमठामीठा गांव के एक लड़के ने अपने साथ अपने घर लेकर गया है। जब परिजन वहां पहुंचे तो पता चला कि वो बच्ची को लेकर अपने गांव वनगुरुआ ले गया है। बता दें कि युवक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई, विकास वनगुरुआ में रहता था। 


परिजनों के द्वारा जब वनगुरुआ गांव में खोजबीन किया गया तो वहां से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस मामले के संदर्भ में मृत बच्ची  के पिता ने विकास कुमार के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि काफी देर की खोजबीन के बाद सोमवार को दोपहर में गांव के कुछ लोगों ने अरहड़ के खेत में एक बच्ची की शव होने की अशंका जताई। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने वहां जाकर खोजबीन करी तो बच्ची की अर्धनग्न अवस्था में शव मिली। 


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। विकास अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष रामलखन ने इस मामले में बताया कि घटना की जांच की जा रही है, बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है।