मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
17-Nov-2025 01:41 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोपालगंज पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन की टीम ने NH-27 स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर एक कंटेनर ट्रक को रोककर छापेमारी की। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।
ट्रक कंटेनर से 567 कार्टन यानी 5019.48 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह शराब पंजाब के जालंधर से सोयाबीन की आड़ में बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है।
गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस ने NH-27 पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर देर रात यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक में ऊपर सोयाबीन की बोरियां लोड की थीं, और नीचे करोड़ों की शराब रखी गई थी। लेकिन कुचायकोट पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी सारी योजना नाकाम हो गई।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही पुलिस की जब्तियों से तस्करी करने वाले गिरोह अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देती है। गोपालगंज पुलिस अब इस तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।