ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / crime / बिहार: गोली मारकर कोर्ट कर्मी की हत्या, अपराधियों ने की थी बैक टू...

बिहार: गोली मारकर कोर्ट कर्मी की हत्या, अपराधियों ने की थी बैक टू बैक फायरिंग

20-Aug-2022 12:59 PM

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारीं की है, जहां अपराधियों ने सुबह-सवेरे कोर्ट के एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के अरेराज में हथियार बंद अपराधियो ने कोर्ट के एक कर्मी को गोलियों से छल्ली कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।घटना अरेराज मुख्य चौक की है। घटना के बाद घायल अवस्था में उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। 



घायल कर्मी को पहले अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने उसे मोतिहारीं रेफर कर दिया। घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ तुरकौलिया थाना छेत्र के सेमरा के रहने वाले संजय ठाकुर अरेराज अनुमंडलीय कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्यरत था। हर रोज़ की तरह आज भी वह मोतिहारीं से अरेराज कोर्ट के लिये बस से जा रहा था। 



जैसे ही संजय अरेराज चौक पर बस से उतरे, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने संजय के ऊपर फायरिंग कर दी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और 4 खोखा बरामद किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।