प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम
21-Oct-2025 01:11 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापेमारी कर राजन हत्याकांड के एक आरोपी सुबोध यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोतिहारी के चिरैया प्रखंड स्थित मोहदीपुर गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल, 29 जुलाई को मोतिहारी के ज्ञान बाबू चौक पर भाजपा नेता राजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान कुल छह संदिग्धों के नाम सामने आए, जिनमें सुबोध यादव का नाम भी शामिल था। अब गिरफ्तारी के बाद, पुलिस सुबोध से गहन पूछताछ कर रही है।
मोतिहारी विधानसभा सीट इस बार केवल सियासी मुकाबले का मैदान नहीं, बल्कि पारिवारिक टकराव का केंद्र बन गई है। यहां से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी, जो वर्तमान में नगर निगम की मेयर हैं, एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। प्रीति कुमारी ने पार्टी से अलग होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
सूत्रों के अनुसार, शुरू में प्रीति कुमारी इस सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन राजद का टिकट मिलने के बाद देवा गुप्ता ने पर्चा भर दिया। इससे नाराज होकर प्रीति ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया। पति-पत्नी के एक ही सीट से आमने-सामने होने की खबर ने मोतिहारी की राजनीति में जबरदस्त हलचल मचा दी है।